देहरादून: सिटी बस का सफर हो सकता है महंगा

0
uttarakhand-transport

सिटी बस का किराया बढ़ने से एक बार फिर देहरादून वासियों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। देहरादून के सिटी बस संचालक महासंघ लम्बे समय से किराया बढ़ने की मांग कर रहा था। जिसके लिए संघ ने पूर्व में भी प्रस्ताव रीजिनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) के माध्यम से स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (एसटीडी) को भेजा था, लेकिन प्रस्ताव पास नहीं हुआ। जिसके लिए अब दोबार से महासंघ ने प्रस्ताव बना कर शनिवार को देहरादून आरटीओ को सौपा है।

फरवरी माह में होने वाली आरटीए की बैठक में इस प्रस्ताव पर फैसला हो सकता है। सिटी बस संचालक महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन का कहना है कि साल 2012 से देहरादून की सिटी बस का किराया नहीं बड़ा है। जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. जिसको देखते हुए महासंघ ने ये निर्णय लिया है।

प्रस्ताव में किराये की दरें

किमी                प्रस्तावित दरें

04-07              15 रुपये
07-10              20 रुपये
10-13              25 रुपये
13-16              30 रुपये
16-19              35 रुपये
19-22              40 रुपये
22-25              43 रुपये
25-28              46 रुपये
28-31              49 रुपये
31-35              52 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :