CORONA UPDATE: उत्तराखण्ड में एक बार फिर टूटा कोरोना का रिकाॅर्ड, आज मिले 1637 नए मामले।

CORONA UPDATE2

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का बढ़ता कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना संक्रमित मरीजों की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार राज्य में आज रिकाॅर्ड 1637 नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि। जिसके बाद अब उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31973 पहुंच गया है। प्रदेश में अभी तक 21040 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं और मौजूदा कोरोना संक्रमितों की संख्या 10397 है। वहीं राज्य में अभी तक 414 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य मे अभी तक 465673 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 11797 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

आइए एक नजर डालते हैं कोरोना के जिलेवार आंकड़ो पर

देहरादून – 623
हरिद्वार – 318
यूएसनगर – 240
नैनीताल – 211
पौड़ी – 57
उत्तराकाशी – 47
पिथौरागढ़ – 34
चंपावत – 32
टिहरी – 27
अल्मोड़ा – 16
बागेश्वर – 13
रुद्रप्रयाग – 12
चमोली – 07