April 29, 2024

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

बलिया।  बैरिया सीट से भाजपा विधायक ने प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ अपनी पार्टी के लिए परेशानी पैदा करने वाला बयान दिया है।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 तक भारत एक हिन्दू राष्ट्र हो जायेगा। इतने पर ही वे नहीं रूके, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जर्सी बछड़ा करार देते हुए कहा कि उनके अंदर मिक्स कल्चर है, लिहाजा वो भारत के दर्द को कभी समझ ही नहीं सकते।

विधायक सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि बहुत कम संख्या में मुसलमान राष्ट्र भक्त होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को अवतार पुरुष बताते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि संघ के साधकों  और ईश्वर की सत्ता सत्य है तो 2024 तक भारत योगी  और मोदी के नेतृत्व में हिन्दू राष्ट्र बनेगा।

सुरेंद्र सिंह के मुताबिक संघ इसी पर कार्य कर रहा है और राष्ट्र चिंतन अगर परिवर्तन है तो मान लीजिये की धर्म परिवर्तन भी राष्ट्रीय चिंतन परिवर्तन ही है।

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी में संस्कार दो तरह का है। एक भारतीय और दूसरा इटली का। ऐसे में वे मिक्स्ड बछड़ा हुए। उनके अंदर मिक्स कल्चर है वो कभी भी भारत के दर्द को नहीं समझ सकते।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com