April 27, 2024

आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन,10 जनपथ पर जश्न का माहौल

नई दिल्ली। 10 जनपथ के बाहर आज जश्न का माहौल है। दरअसल आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। 10 जनपथ के बाहर लोग पटाखे फोड़कर और तमाम अन्य तरहों से उनके जन्मदिन का उल्लास मना रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।

वहीं लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके सोनिया गांधी को बधाई दी है और कहा है कि समर्पण, त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

वहीं कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रंग बिरंगे गुब्बारों और आतिशबाजी करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इसी बीच बता दें कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंचाने की सभी तैयारियों के बीच उम्मीद है कि अगले सप्ताह उन्हें उनकी मां और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से उनकी नियुक्ति का प्रमाण पत्र जारी करने की घोषणा कर दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com