May 3, 2024

सीएम के ओएसडी की पत्नी का कोरोना से निधन, सीएम ने जताया शोक।

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश के लिए कोरोना सिरदर्द बनता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश में 1 दिन में सबसे अधिक 1061 केस सामने आए हैं। उसके साथ ही गुरुवार सुबह होते होते ही एक और दुखद खबर सामने आई है। सीएम के ओएसडी ऊर्बा दत्त भट्ट की पत्नी वर्षा भट्ट का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। ऊर्बा दत्त भट्ट खुद कोरोना पॉजिटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी साली और बेटी भी कोरोना संक्रमित हैं। कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती वर्षा भट्ट की तबीयत कल रात ज्यादा खराब हुई तो उन्हें इंद्रेश हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। वर्षा भट्ट शिक्षा विभाग मैं लेक्चरर के पद पर थीं। प्रतिनियुक्ति पर वे संस्कृत शिक्षा में उपनिदेशक के पद पर तैनात थी। सीएम ने वर्षा भट्ट के निधन पर शोक जताया है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में दायित्व धारी राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एम्स में भर्ती हैं तो विधायक सुरेश राठौड़, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, विधायक विनोद चमोली भी संक्रमित हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com