Big News: कैबिनेट मंत्री के करीबी पर गोलियों की बौछार, मौके पर मौत, इलाके में सनसनी तरनतारन में कार सवार राजविंद्र सिंह की तीन बाइक सवार युवकों ने की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

0
Screenshot (161)

अमृतसर: पंजाब में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है, जहां कैबिनेट मंत्री लाल जीत भुल्लर के करीबी और आम आदमी पार्टी से जुड़े राजविंद्र सिंह की अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई।

घटना उस वक्त हुई जब राजविंद्र अपने साथी उम्मीदवार की जीत की खुशी में कार से जा रहे थे। इसी दौरान, तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी कार को घेरकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल राजविंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

मृतक की पहचान:

राजविंद्र सिंह, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, तरनतारन इलाके में एक प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते थे। उनकी हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :