आरोप लगाने में माहिर है भाजपा सरकार- हरीश रावत

0
577601-harish-rawat-700-1

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा निदेशक समेत 4 लोगों को सस्पेंड किए जाने पर राजनीति तेज हो गई है। शनिवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा धन सिंह रावत ने कांग्रेस पर कॉलेज में फर्जी एडमिशन कराने और फर्जी तरीके से इलेक्शन लड़ाने का आरोप लगाया है। उच्च शिक्षा मंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंत्री के साथ-साथ त्रिवेंद्र सरकार पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि ये एक ऐसा प्रसंग है जिसमें किसी एक की संलिप्तता से ये चीजें नहीं हो सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए थी और जांच के बाद उच्च शिक्षा निदेशन को सस्पेंड करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के मंत्री जांच करवाने की बजाए बयान दे रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि जब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आती तब तक मंत्री धनसिंह रावत को किसी भी प्रकार की राजनैतिक टिप्पणी से बचना चाहिए था।

बता दें कि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस राज में फर्जी एडमिशन हुए, फर्जी स्टूडेंट्स ने चुनाव लड़ा, जिसके बाद शासन ने ये कार्रवाई की है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने गलत लोगों का साथ दिया है और अपने रहते वो विभाग में किसी तरह का गलत काम नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *