April 29, 2024

अखिलेश यादव उल्लू और डरपोक- भाजपा सांसद साक्षी महाराज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला है। कहा है कि वह डरपोक हैं। उनमें नोएडा जाने की हिम्मत नहीं है। भाजपा सांसद ने सपा नेता को इसके अलावा उल्लू भी बताया है और कहा है कि उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है।

बता दें कि साक्षी महाराज ने सूबे में हुए विकास को लेकर अखिलेश को घेरा है। साथ ही नोएडा शहर न जाने को लेकर सपा नेता को उन्होंने खोटी सुनाई। 29 सालों से नोएडा को लेकर एक अंधविश्वास बना है कि जो भी सीएम यहां आता है, वह अपनी कुर्सी से हाथ धो बैठता है।

भाजपा सांसद मंगलवार को सूबे के बिशुनगढ़ में थे। वह यहां के कुछ निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने इस दौरान हाल में महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसा के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार बताया। उनका कहना था कि विपक्षियों की तरफ से योगी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही हैं, मगर जनता सब जानती है। साक्षी महाराज ने आगे अखिलेश पर निशाना साधा। कहा, “अखिलेश ने मां का इतना दूध नहीं पिया कि वह नोएडा जाने की हिम्मत दिखाएं।”

साक्षी महाराज के मुताबिक, “अखिलेश उल्लू हैं। उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है। प्रधानी का बस्ता चला जाता है तो लोग चिल्लाने लगते हैं। यहां तो सीएम की कुर्सी चली गई। अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com