इमरान की पार्टी सत्ता के सबसे करीब, पर सरकार बनाने को गठबंधन की जरूरत

0
Imran Khan

पाकिस्तान में बुधवार को हुए चुनाव के बाद आधिकारिक तौर पर पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की जीत हो गई है लेकिन सरकार बनाने के लिए उन्हें गठबंधन की जरूरत पड़ेगी। काफी धीमी मतगणना के बाद पाकिस्तान के चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की कि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी नेशनल एसेंबली की 269 सीटों में से 109 सीटों पर शानदार जीत दर्ज है।

इस चुनाव में उनके विरोधी शाहबाज शरीफ के पाकिस्तान मुस्लिम लीन (नवाज) को 63 मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जेल जाने के बाद पार्टी को संभालनेवाले शाहबाज ने इसमें व्यापक फर्जीवाड़ा और धांधली का आरोप लगाकर चुनाव नतीजे को खारिज कर दिया।

 इससे पहले, इमरान खान ने गुरुवार को अपनी जीत की घोषणा करते हुए फर्जीवाड़े के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इतिहास में यह सबसे ज्यादा पारदर्शी चुनाव है।

इस चुनाव में तीसरे स्थान पर बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी रही, जिसे 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हालांकि, अभी 20 और सीटों पर मतगणना का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *