उत्तराखंड: देहरादून में बादल फटने से तबाही, इन छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
राजधानी देहरादून के सीमाद्वार क्षेत्र में बादल फट गया। इससे क्षेत्र में भारी तबाही हुई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
आज भी भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने आज भी कुमाऊं के लगभग सभी और गढ़वाल के दो जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के अनुमान को देखते अलर्ट जारी करने के साथ ही प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
देखते ही देखते कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने लगी
मौसम विभाग के मुताबिक इस क्षेत्र में बादल फटा है
क्या होता है बादल फटना
बादल फटने पर होने वाली बारिश तबाही लेकर आती है
