CM त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले-विधायक खरीदता तो मेरे पास भी होता पैसा

0
trivendra-rawat

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता बाबूलाल मरांडी के आरोप पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने पलटवार करते कहा कि यदि वहां विधायकों की खरीद-फरोख्त करता तो आज मेरे पास भी पैसा होता।

मरांडी ने हाल ही में एक पत्र जारी करते हुए दावा किया कि वर्ष 2014 में जब त्रिवेंद्र रावत झारखंड में भाजपा प्रदेश प्रभारी थे तो तब उनके इशारे पर जेवीएमपी के छह विधायकों की खरीद फरोख्त हुई। त्रिवेंद्र के आदेश पर दो सांसदों ने विधायक खरीदने के लिए 11 करोड़ दिए। शनिवार को त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि मरांडी सज्जन हैं, मगर काफी दिन बाद उन्हें आरोप लगाने की याद आई। यदि मेरे इशारों पर ऐसा हुआ होता तो जरूर कुछ रकम मेरे हिस्से भी आती, पर मेरे पास तो कोई रकम नहीं पहुंची। उधर, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मरांडी भाजपा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा-
झारखंड में विधायकों की खरीद फरोख्त पर मरांडी के आरेापों के आधार पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफा मांगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं और उनके आरोपों ने साबित किया है कि जीरो टॉलरेंस की बातें करने वालों की असलियत कुछ और ही है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसी छोड़ने वाले भाजपा हाईकमान कार्रवाई करे। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री तत्काल इस्तीफा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *