2019 चुनाव : आधे सांसदों के टिकट काट सकती है बीजेपी, सुषमा-मुरली समेत कई दिग्गज पर संकट
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आनंद बाजार पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी 150 सांसदों का टिकट काट सकती है। इस लिस्ट में काफी वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
इस सूची में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उमा भारती, राधा मोहन सिंह, सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, करिया मुंडा, शांता कुमार और बीसी खंडूडी के नाम शामिल हैं। इनके टिकट काटने के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं।
मंत्री सुषमा स्वराज का टिकट बीमारी के नाम पर कटा जा सकता है। जबकि खबर के मुताबिक केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने खुद पार्टी से कहा है कि वो अगला चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।
लालकृष्ण आडवाणी के नाम पर नहीं कोई चर्चा
वहीं मुरली मनोहर जोशी, करिया मुंडा, शांता कुमार और बीसी खंडूरी के टिकट बढ़ती उम्र के नाम पर काटे जा सकते हैं। हालांकि लालकृष्ण आडवाणी अपवाद हैं उनका टिकट काटा जाएगा या नहीं अभी इस बात का कोई जिक्र नहीं है। पटना से शत्रुघ्न सिन्हा, दरभंगा को कीर्ति आजाद का टिकट भी काटा जा सकता है।
