...

बिसलेरी के पानी पर फिर उठे सवाल, बंगाल में जांच के दौरान नमूने मिले असुरक्षित

0
Screenshot 2026-11-28 102506

गोवा के बाद पश्चिम बंगाल में भी बिसलेरी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ अभियोजन चलाने की दी मंजूरी।

देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनियों में शामिल बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गोवा के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी कंपनी के पानी के नमूने जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। इस मामले में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है।

पानी के नमूनों की जांच में सामने आई इस रिपोर्ट के बाद कंपनी की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले बिसलेरी ने अपने उत्पाद को सुरक्षित बताते हुए सफाई दी थी और कहा था कि कंपनी का पानी निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है।

बिसलेरी की बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है और देशभर में लाखों लोग बोतलबंद पानी के लिए इस ब्रांड पर भरोसा करते हैं। ऐसे में अलग-अलग राज्यों में सामने आ रही जांच रिपोर्ट उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा सकती हैं। अब इस मामले में आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई और कंपनी की सफाई पर सबकी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *