कोटा में दो लाख से अधिक लोगों के साथ योग कर बाबा रामदेव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
kota ram dev

चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में बड़ी संख्या में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम के तहत बाबा रामदेव ने बृहस्पतिवार सुबह कोटा में दो लाख से अधिक लोगों के साथ योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची। बताते चलें कि रामदेव ने एक दिन पूर्व बुधवार को भी लोगों को योगाभ्यास करवाया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।

बड़ी संख्या में योगाभ्यास के साथ कई तरह के और भी रिकॉर्ड्स बने। इस दौरान 5 साल से लेकर 100 साल तक के लोगों ने योग किया।  योगाभ्यास के दौरान यहां एक व्यक्ति ने 1 घंटे 3 मिनट तक शीर्षासन किया। पिछला रिकॉर्ड 1 घंटे का था। साथ ही एक व्यक्ति ने ढाई हजार पुशअप्स लगाए।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने रामदेव को योग दिवस पर कोटा में योगाभ्यास करवाने का निमंत्रण भेजा था। इस दौरान चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया कि इस योगाभ्यास में कोटा सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए लोगों के साथ, यहां संचालित कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र, पुलिसकर्मी, सैन्यकर्मी आदि ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *