देहरादून में बाबा ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, दस्तावेज खंगाले

0
income tax raid

बुधवार सुबह देहरादून में बाबा ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले। जानकारी के मुताबिक, टीम ने देहरादून के साथ ही कानपुर, गाजियाबाद, इलाहाबाद और दिल्ली स्थित प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि, बाबा ग्रुप पर नोटबंदी के दौरान ग्राहकों से बड़ी तादाद में एडवांस लेकर रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में भारी निवेश करने का आरोप है। हालांकि विभागीय टीम अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

आयकर इन्वेस्टीगेशन विंग के प्रमुख अमरेंद्र के मुताबिक बाबा ग्रुप के राधा कृष्ण अग्रवाल, वृंदावन बिहारी लाल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल व अन्य के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी ग्रुप के लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अमित गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता व अन्य के प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *