Padma Awards 2025: हरियाणा के बेटे को मिला देश का सम्मान, पैरालंपिक स्टार हरविंदर सिंह बने पद्म पुरस्कार विजेता कैथल का ‘एकलव्य’ लिखेंगे नया इतिहास, पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद अब पद्म सम्मान से नवाजे जाएंगे

0
Screenshot 2025-08-30 145550

चंडीगढ़: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की पहली लिस्ट जारी की है। इस सूची में कई गुमनाम नायक और देश के प्रेरणादायक चेहरे शामिल हैं। हरियाणा के लिए गर्व का पल तब आया जब कैथल के रहने वाले पैरा-तीरंदाज हरविंदर सिंह का नाम इस सम्मानित सूची में शामिल हुआ।

हरविंदर सिंह, जिन्हें ‘कैथल का एकलव्य’ कहा जाता है, ने 2024 पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे और अब उन्हें पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *