Haryana News: बहादुरगढ़ की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, छत गिरी… लाखों का नुकसान दिल्ली-हरियाणा की फायर ब्रिगेड कर रही कड़ी मशक्कत, पास की फैक्ट्रियों तक पहुंचा खतरा

0
Screenshot 2025-08-22 135454

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (MIE) की एक जूता फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री की छत का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और पास की फैक्ट्रियों के शैड भी चपेट में आ गए।

यह आग सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री नंबर 436 शू क्राफ्ट इंडस्ट्रीज में लगी। रबर और ज्वलनशील केमिकल के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन फैक्ट्री में अवैध निर्माण होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल टीन शेड से बनी थी, जो पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग से रह-रहकर धमाकों की आवाजें भी आती रहीं। दिल्ली और हरियाणा की फायर ब्रिगेड टीमें लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

रविवार की छुट्टी होने के चलते फैक्ट्री में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *