⚠️ पंजाब में रेवेन्यू ऑफिसों की हड़ताल से हड़कंप! आम लोगों का कामकाज ठप, विदेश जाने वाले भी फंसे ➡ तहसीलदार की गिरफ्तारी के विरोध में अधिकारी हड़ताल पर, जनता परेशान

0
Screenshot 2025-07-03 130745

पंजाब डेस्क, जालंधर: पंजाब में आज आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्यभर के रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों ने अचानक हड़ताल कर दी है, जिसके कारण जालंधर सहित सभी जिलों के तहसीलों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। यह हड़ताल विजिलेंस द्वारा एक तहसीलदार की गिरफ्तारी के विरोध में की गई है।

सुबह से ही भारी बारिश के बीच लोग अपने जरूरी दस्तावेजों और रजिस्ट्रियों के काम के लिए तहसीलों का रुख कर रहे हैं, लेकिन वहां ताले लटके मिले। कई लोगों ने पहले से अप्वाइंटमेंट ले रखी थी और अब उन्हें वापस लौटना पड़ा।


👨‍👩‍👧 आम जनता बेहाल – विदेश यात्रा पर भी संकट

एक व्यक्ति ने रोष जताते हुए कहा, “हमने रजिस्ट्री के लिए अप्वाइंटमेंट ली थी, लेकिन पता चला कि स्टाफ हड़ताल पर है। हमारे रिश्तेदार की आज अमेरिका की फ्लाइट है, लेकिन कागज़ी काम अटका पड़ा है।” लोगों का कहना है कि कभी सरकार कार्रवाई करती है तो कभी अधिकारी हड़ताल पर चले जाते हैं, और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *