LPG Price Hike: सिलेंडर के बढ़ते दामों से रसोई में मचा हाहाकार, परेशान महिलाओं ने सरकार से की बड़ी मांग महंगाई की मार से बेहाल महिलाएं बोलीं – “सरकार बताए, कैसे भरें गैस, कैसे चलाएं घर?”

0
Screenshot 2025-04-10 235335

अंबाला : आम जनता पर महंगाई का एक और झटका पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दाम में ₹50 की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे सामान्य और उज्ज्वला दोनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर असर पड़ा है।

खासतौर पर गृहणियों और दिहाड़ी मजदूरी करने वालों पर इसका सीधा असर पड़ा है। महिलाओं ने सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पहले ही एक सिलेंडर जुटाना मुश्किल होता था, अब कीमत और बढ़ा दी गई है।

महिलाओं का कहना है, “हम रोज मेहनत-मजदूरी करके जैसे-तैसे चूल्हा जलाते हैं, अब गैस का दाम बढ़ाकर सरकार ने हमें और परेशान कर दिया है।” उन्होंने सरकार से मांग की है कि गैस की कीमतें घटाई जाएं, वरना आमजन का गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा।

वहीं, अन्य वर्गों के लोगों ने भी इस मूल्य वृद्धि पर चिंता जताई और कहा कि हर चीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन आम आदमी की आय नहीं। उन्होंने सवाल किया कि “जब सरकार आम लोगों की नहीं सुनती, तो हम किससे उम्मीद करें?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *