पंजाब बजट सत्र में जबरदस्त हंगामा, विधानसभा में गूंजा कर्नल बाठ मारपीट मामला पटियाला में कर्नल और उनके बेटे से मारपीट का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

0
Screenshot 2025-03-21 095647

पंजाब डेस्क: पटियाला में भारतीय सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह मुद्दा पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन गूंज उठा, जिससे सदन में भारी हंगामा देखने को मिला।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में सैनिक भी सुरक्षित नहीं हैं, और सरकार को दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

📌 13 मार्च को कर्नल बाठ अपने बेटे के साथ खाने के लिए बाहर गए थे, तभी 12 पुलिसकर्मियों ने सिविल ड्रेस में आकर उनके साथ मारपीट की
📌 कर्नल की पगड़ी तक उतार दी गई, और आईडी कार्ड दिखाने के बावजूद भी हमला जारी रहा
📌 कांग्रेस ने मामले की जांच और एस.एस.पी. नानक सिंह पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *