पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए KAP Sinha को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे अनुराग वर्मा की जगह लेंगे, जिन्हें इस पद से हटा दिया गया है।
🔹 KAP Sinha कौन हैं?
✔ 1992 बैच के IAS अधिकारी
✔ 20 साल से अधिक का प्रशासनिक अनुभव
✔ पंजाब सरकार में कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं
🔹 पंजाब कैबिनेट में भी हुए बदलाव
इससे पहले पंजाब सरकार ने कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल किए थे। अब प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने के लिए यह नई नियुक्ति की गई है।
बदलाव के बाद पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर क्या प्रभाव पड़ेगा? यह देखना दिलचस्प होगा। 📌