भाजपा नेता पर केस दर्ज! सिख कथावाचक को गाली-धमकी देने का आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग, पुलिस जांच में जुटी
लुधियाना (पंजाब डेस्क): पंजाब में भाजपा नेता और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर सिख कथावाचक को गाली देने और धमकाने का गंभीर आरोप है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
🛑 क्या है पूरा मामला?
🔹 सोशल मीडिया पर कथावाचक को गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप।
🔹 व्हाट्सएप कॉल पर कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
🔹 प्रिंकल ने कथित तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग को एडिट कर अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया।
🔹 पहले भी सोशल मीडिया पर महिलाओं को गलत शब्द कहने के आरोप में दर्ज हो चुके हैं केस।
🚔 पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने भाजपा नेता के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। कथावाचक का कहना है कि इस हरकत से उनकी छवि खराब हुई है, क्योंकि देश-विदेश में उनके अनुयायी हैं।
