धनौल्टी से मसूरी आ रही कार खाई में गिरी, कई लोग हुए घायल

0
uttarakhand_newscarfall

सोमवार को तड़के दिल्ली के पर्यटकों की स्विफ्ट कार डीएल9सीएजी6763 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों के घायल होने की खबर है।

हादसा सुबह करीब 5:15 मिनट पर हुआ। जानकारी के मुताबिक धनौल्टी की तरफ से मसूरी आ रही कार वुडस्टॉक स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलटी और नीचे खाई में गिर गई।

गाड़ी के खाई में गिरने की सूचना पर तुरंत मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू किया। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए है। जिन्हें 108 और फायर सर्विस की गाड़ियों के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया। घायलों के नाम अजय सिंघल, ऋषिपाल, भीम तीनों निवासी नई दिल्ली, शिव, राजू कुमार, मुकेश कुमार तीनों निवासी उत्तर प्रदेश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *