जम्मू में आतंकी अलर्ट: कठुआ पुलिस ने जारी किए 4 आतंकियों के स्केच, सूचना देने पर मिलेगा इनाम सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी, संदिग्धों पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित

0
Screenshot 2025-01-31 011636

कठुआ: जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लेकर सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। कठुआ पुलिस ने चार आतंकियों के स्केच जारी किए हैं और उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

आखिरी बार यहां देखे गए थे आतंकी:
सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकियों को मल्हार, बानी और सियोज धार के ढोकों में देखा गया था। सुरक्षा एजेंसियां लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

बिलावर में संदिग्धों की हलचल:
बीती रात बिलावर सब डिवीजन के सदोता गांव में दो संदिग्धों को देखा गया था, जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इन आतंकियों पर भारतीय सेना के जवानों पर हमला करने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *