15 अगस्त पर CM भगवंत मान को आतंकी धमकी! पन्नू ने जारी किया भड़काऊ वीडियो सिख फॉर जस्टिस के नेता ने तिरंगा फहराने से रोकने की दी धमकी, सरकार अलर्ट पर

0
Screenshot 2025-01-31 003459

गुरदासपुर : स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को आतंकी धमकी मिली है। सिख फॉर जस्टिस के स्वंयभू नेता और भारत सरकार द्वारा घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी दी है।

पन्नू ने अपने वीडियो में कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है और तिरंगे के नेतृत्व में सिखों के साथ अन्याय हुआ है। उसने सीएम मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसानों की आत्महत्याओं के लिए जिम्मेदार है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पन्नू ने सीएम भगवंत मान को तिरंगा फहराने से रोकने पर 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

इस धमकी के बाद सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 15 अगस्त पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *