निहंग सिंह के वेश में आए ठगों का बड़ा खेल, NRI परिवार से 50 हजार की ठगी सुल्तानपुर लोधी में ठगी की वारदात, पूरी घटना CCTV में कैद

0
Screenshot 2025-01-29 062720

सुल्तानपुर लोधी: पंजाब में ठगी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। निहंग सिंहों के वेश में आए ठगों ने एक NRI परिवार को अपना शिकार बनाते हुए उनसे करीब 50,000 रुपये (550 यूरो) ठग लिए। यह घटना गांव झल्ल लेई वाला की है, जहां इटली में रहने वाले शीतल सिंह नामक प्रवासी भारतीय अपने परिवार संग कुछ समय के लिए भारत आए थे।

कैसे दिया ठगी को अंजाम?
वारदात सुबह 10:30 बजे हुई, जब 6 व्यक्ति निहंग सिंहों के वेश में उनके घर पहुंचे और खुद को तरना दल का सदस्य बताने लगे। इनमें से कुछ ने उनकी पत्नी को बातों में उलझाए रखा, जबकि बाकी उनसे 550 यूरो ठगकर फरार हो गए

CCTV में कैद हुआ पूरा मामला
शीतल सिंह ने बताया कि ठग काले रंग की स्कॉर्पियो (PB-09-K-9137) में आए थे। जब उन्होंने उनका पीछा करने की कोशिश की तो ठगों ने गाड़ी की साइड मारकर उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन ठगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और ठगी की गई रकम वापस दिलाई जाए।

मुख्य बिंदु:

निहंग सिंह के वेश में आए ठगों ने NRI परिवार से की ठगी
करीब 50,000 रुपये (550 यूरो) लेकर हुए फरार
CCTV में कैद हुई पूरी घटना, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *