Breaking: पंजाब से उड़ा लड़ाकू विमान क्रैश, बड़ा हादसा टला! पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा, वायुसेना की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार
पंजाब डेस्क: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को भारतीय वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान पायलट और सह-पायलट ने समय रहते पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, अभी तक वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
- विमान ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी।
- तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने सूझबूझ से इसे सोनिगा गांव के पास खेतों में क्रैश-लैंड कराया।
- हादसे के बाद पायलट और सह-पायलट 2 किलोमीटर दूर सुरक्षित पाए गए।
- अगर विमान आबादी वाले इलाके में गिरता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
- हादसे के तुरंत बाद गांववासियों की भीड़ मौके पर जुट गई।
- पुलिस और वायुसेना की टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई हैं।
- इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
आधिकारिक बयान का इंतजार
भारतीय वायुसेना की ओर से अब तक इस दुर्घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। माना जा रहा है कि वायुसेना इस घटना की विस्तृत जांच करेगी और जल्द ही रिपोर्ट जारी की जाएगी।
