आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट! अब रविवार को भी मिलेगी यह खास सुविधा मोहाली और डेराबस्सी में आधार सेवाओं का विस्तार, जल्द कराएं अपना अपडेट

0
Screenshot 2025-01-29 014049

पंजाब डेस्क: आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है! अब मोहाली और डेराबस्सी के सेवा केंद्रों पर रविवार को भी आधार अपडेट और 18 साल से कम उम्र के बच्चों के नए एनरोलमेंट की सुविधा मिलेगी। यह फैसला नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोग बिना किसी दिक्कत के अपने आधार से जुड़ी सेवाएं प्राप्त कर सकें।

रविवार को भी मिलेगी आधार सेवाएं

मोहाली की डी.सी. आशिका जैन ने बताया कि अब जिले के मोहाली प्रशासन द्वारा सेवा केंद्र जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स मोहाली और तहसील कांप्लेक्स डेराबस्सी में रविवार को भी आधार से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा जल्द ही खरड़ सेवा केंद्र पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।

नए आदेशों के तहत क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • नए आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करने की सुविधा
  • 5 साल से कम उम्र के 47,269 बच्चों के आधार एनरोलमेंट में तेजी
  • 5 से 15 साल तक के 1,35,966 बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट
  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा

जल्द कराएं अपडेट, नहीं तो होगी परेशानी

सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार अपडेट अनिवार्य है। कई नागरिकों के आधार कार्ड में पुराने मोबाइल नंबर या अधूरे बायोमेट्रिक्स के कारण सरकारी लाभ प्राप्त करने में मुश्किल हो रही है। डी.सी. आशिका जैन ने नागरिकों से अपने और अपने बच्चों के आधार जल्द अपडेट करवाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *