पंजाब में ठंड का कहर: घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट, यातायात प्रभावित मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिन तक बारिश और 15 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

0
Screenshot (328)

चंडीगढ : पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है और आज सुबह से ही राज्य के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छा गया। इस सीजन के पहले कोहरे ने यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। खरड़ समेत कई इलाकों में वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले 4 दिनों में राज्य में बारिश की संभावना भी जताई गई है। विभाग ने कहा कि आज शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है।

पंजाब में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर भी साफ नजर आ रहा है। ठंडी हवाओं और बढ़ते कोहरे के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बदलाव ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *