चब्बेवाल में गरजे CM भगवंत मान, कांग्रेस-BJP पर तीखे प्रहार, उपचुनाव में जीत का किया दावा

0
Screenshot (290)

पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भगवंत मान ने कहा, “सरकारों की नीयत हो साफ तो खजाना कभी खाली नहीं होता।”

होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को होशियारपुर के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार डॉ. इशांक चब्बेवाल के समर्थन में जनसभा की।

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस व भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को निशाने पर लेते हुए कहा कि पंजाब का खजाना कभी खाली नहीं था, बल्कि नेताओं की नीयत साफ नहीं थी।

मान ने कहा कि उनकी सरकार ने बिजली बिलों को जीरो कर, बिना कट बिजली मुहैया कर, और थर्मल प्लांट खरीदने जैसे बड़े काम किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने न तो सड़कें बनाईं, न युवाओं को नौकरियां दीं, फिर खजाना खाली कैसे हो गया?

सीएम ने कहा, “दिल्ली की सड़कों पर अरविंद केजरीवाल खुद घूमकर जीतते हैं, जबकि कांग्रेस और भाजपा के नेता फोन पर ही जीतने का दावा करते थे।” उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ेगा।

मान ने यह भी कहा कि उनकी सरकार में गांव-गांव सरकारी नौकरियों का लाभ पहुंचा है, और लोगों को विकास के हर क्षेत्र में फायदा हो रहा है।

सभा के दौरान जनता ने उत्साह के साथ पार्टी का समर्थन जताया, और भगवंत मान ने चब्बेवाल में भारी जीत का भरोसा दिलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *