नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस की भयानक टक्कर, एक की मौत, दर्जन भर घायल जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, बस में मची चीख-पुकार, 2 गंभीर रूप से घायल
जालंधर: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अड्डा पचरंगा-सद्धा चक्क के बीच सुबह करीब 6 बजे एक टूरिस्ट बस की अज्ञात भारी वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के अंदर सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को स्थानीय लोगों और एस.एस.एफ. टीम की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पचरंगा पुलिस चौकी के प्रभारी ए.एस.आई. परमजीत सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
यह हादसा नेशनल हाईवे पर वाहनों की तेज गति और कोहरे के कारण घटित हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।
