लुधियाना में बिजली के धमाके से मचा हड़कंप, 13 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा, लाखों का नुकसान

0
Screenshot (274)

ढंडारी खुर्द की दीप कॉलोनी में हाई टेंशन तारों के कारण भयानक हादसा, कई घरों और दुकानों में आग, इलाका दहशत में।

लुधियाना : औद्योगिक नगरी लुधियाना के ढंडारी खुर्द की दीप कॉलोनी में बिजली के हाई टेंशन तारों से हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में 13 वर्षीय विशाल, जो 6वीं कक्षा का छात्र है, बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, एक अन्य लड़के आशीष का चेहरा बुरी तरह जल गया, लेकिन इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

लाखों का हुआ नुकसान:
धमाके के कारण कॉलोनी में एक दुकान और कई घरों में आग लग गई। इसमें बिजली के उपकरण जैसे इनवर्टर, बैटरियां, पानी की मोटर, लकड़ी के काउंटर और बिजली के मीटर जलकर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के लेंटर तक को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से निकलकर गलियों में आ गए।

कैसे हुआ हादसा?
इलाका निवासियों के अनुसार, हादसे के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं:

  1. विशाल द्वारा हवा में लोहे की छड़ी उछालने से हाई टेंशन तारों से संपर्क हुआ और धमाका हो गया।
  2. एक किराएदार महिला द्वारा छत पर भीगी हुई साड़ी सूखने के लिए डालने से साड़ी हाई टेंशन तारों के संपर्क में आई और करंट फैल गया।

सावधानी की अपील:
पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों ने इलाका निवासियों को जागरूक करते हुए अपील की है कि हाई टेंशन तारों के नीचे बनी बहु मंजिला इमारतों में किराए पर घर लेने से पहले सावधानी बरतें। इन तारों से करंट इतना जबरदस्त होता है कि यह मिनटों में नुकसान पहुंचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *