नए साल पर मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब सस्ते रिचार्ज में सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा!

0
Screenshot (272)

TRAI ने JIO, Airtel, Vi और BSNL को बिना डेटा वाले किफायती रिचार्ज प्लान लाने के दिए निर्देश, खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए जो इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं।

पंजाब डेस्क : मोबाइल यूजर्स के लिए नए साल पर बड़ी राहत की खबर है। अब आपको अपने मोबाइल को चालू रखने के लिए महंगे डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों—JIO, Airtel, Vodafone Idea (Vi), और BSNL—को निर्देश दिया है कि वे सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च करें।

TRAI का बड़ा कदम:
TRAI ने कहा है कि इन रिचार्ज प्लानों में सिर्फ वॉयस कॉल और SMS की सुविधा होनी चाहिए। डेटा का विकल्प शामिल न होने से ऐसे ग्राहकों को लाभ होगा जो इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं या बिल्कुल नहीं करते।

कौन होंगे लाभार्थी?

  • वे लोग जो सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
  • जो यूजर्स महंगे डेटा प्लान लेने से बचना चाहते हैं।
  • इंटरनेट का कम या न के बराबर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी।

क्या होगा फायदा?
यह कदम उन ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद होगा जिन्हें अपने मोबाइल को चालू रखने के लिए अब महंगे डेटा वाले प्लान नहीं लेने पड़ेंगे। टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही ऐसे किफायती प्लान बाजार में पेश कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *