Gold Price Today: नवरात्रि के 5वें दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में भी आई गिरावट पंजाब में 24 कैरेट सोने के दाम ₹100 गिरे, जानें दिल्ली और मुंबई समेत अन्य शहरों के ताजा रेट।
पंजाब डेस्क: नवरात्रि के 5वें दिन सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जो सोना खरीदने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पंजाब में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,900 है, जो शनिवार को ₹78,000 थी। यानी आज सोने के दाम में ₹100 की गिरावट हुई है।
22 कैरेट सोना आज ₹72,450 पर बिक रहा है, जबकि शनिवार को इसका रेट ₹72,540 था।
चांदी की कीमत:
चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 23 कैरेट चांदी आज ₹75,950 दर्ज की गई, जबकि शनिवार को यह ₹73,320 थी। आने वाले दिनों में दाम और गिरेंगे या बढ़ेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
अन्य शहरों के सोने के रेट:
- दिल्ली:
- 22 कैरेट सोना: ₹71,340
- 24 कैरेट सोना: ₹77,810
- मुंबई:
- 22 कैरेट सोना: ₹71,910
- 24 कैरेट सोना: ₹77,660
नोट:
त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की खरीदारी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। निवेशकों और खरीदारों को सही समय का इंतजार करना चाहिए।
