Diwali से पहले Group-D कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, Punjab Government का खास तोहफा दर्जा-4 कर्मचारियों को बिना ब्याज 10 हजार का लोन, 5 महीने में होगी वसूली

0
Screenshot (133)

पंजाब डेस्क: त्योहारी सीजन को और खास बनाते हुए पंजाब सरकार ने Group-D (दर्जा-4) कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने इन कर्मचारियों को बिना ब्याज 10,000 रुपये का फेस्टिवल लोन देने की घोषणा की है। यह योजना केवल नियमित दर्जा-4 कर्मचारियों के लिए लागू होगी और रकम 28 अक्टूबर 2024 तक निकाली जा सकेगी।

योजना की खास बातें:

  • यह कर्ज बिना ब्याज के होगा और 5 किस्तों में वसूला जाएगा
  • पहली किस्त नवंबर 2024 की तनख्वाह से काटी जाएगी।
  • योजना केवल रैगुलर दर्जा-4 कर्मचारियों के लिए है, जबकि मजदूर और वर्कचार्जड कर्मचारी इसके दायरे में नहीं आते।
  • कर्ज मंजूरी का अधिकार डिसबर्सिंग अफसर को होगा, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्ज लेने वाला कर्मचारी वसूली तक सेवा में बना रहेगा।
  • यह योजना वित्तीय रूप से कमजोर कर्मचारियों को त्योहारी खरीदारी में मदद के लिए शुरू की गई है।

त्योहारों पर आर्थिक मदद का सराहनीय कदम:
इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारी सीजन में Group-D कर्मचारी भी आवश्यक वस्तुओं और उत्सव की तैयारियों के लिए आर्थिक रूप से सक्षम हों। अक्सर देखा गया है कि उच्च ग्रेड के अधिकारी तो खरीदारी कर पाते हैं, लेकिन Group-D कर्मचारी वित्तीय कठिनाइयों का सामना करते हैं। इस योजना से उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *