पंजाब सरकार का गर्भवती महिलाओं और माताओं के लिए बड़ा ऐलान! 28 करोड़ की सहायता जारी
चंडीगढ़: राज्य सरकार ने गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के लिए 28 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का आदेश दिया पंजाब सरकार ने गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि राज्य सरकार 28 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता लगभग 70,000 लाभार्थियों के खातों में तुरंत जारी करेगी।
क्या है योजना का उद्देश्य?
- यह कदम मातृ वंदना योजना के तहत उठाया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार करना है।
- योजना के तहत 5,000 रुपए (पहले बच्चे के जन्म पर) और 6,000 रुपए (दूसरे बच्चे के रूप में लड़की होने पर) प्रदान किए जाते हैं। यह राशि दो किस्तों में दी जाती है – 3,000 रुपए पहले और 2,000 रुपए बाद में।
क्या है लाभ?
- इस योजना का उद्देश्य राज्य में लड़कियों के जन्म के समय लिंग अनुपात को सुधारना है।
- वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में दी जाती है।
- इस सहायता का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है, जो उनके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री का बयान:
डा. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार गर्भवती महिलाओं और माताओं के पोषण और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
