पंजाब के लिए खुशखबरी: जमीन के अंदर मिला पोटाश, तीसरी रिपोर्ट का इंतजार
अगर तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव, तो पंजाब बनेगा आर्थिक रूप से और मजबूत
चंडीगढ़:
पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भूवैज्ञानिकों ने मुक्तसर जिले के कबरवाला गांव में जमीन के नीचे पोटाश की उपस्थिति की पुष्टि की है। इस खोज से पंजाब आर्थिक रूप से सशक्त हो सकता है। अब तक दो रिपोर्ट्स में पोटाश की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है। तीसरी रिपोर्ट का इंतजार है, जो अगर पॉजिटिव आई तो पंजाब देश का चौथा राज्य बन जाएगा जहां पोटाश के भंडार मौजूद हैं।
क्या है पूरी कहानी?
जुलाई 2022 में कबरवाला गांव में खुदाई के दौरान पोटाश के संकेत मिले थे। इसके बाद पंजाब सरकार ने नमूनों को जांच के लिए खनन मंत्रालय को भेजा। मंत्रालय की पहली और दूसरी रिपोर्ट में पोटाश की पुष्टि हुई है। तीसरी रिपोर्ट का परिणाम जनवरी में नेशनल प्रोग्राम ऑफ जियोलॉजिस्ट के दौरान सार्वजनिक किया जाएगा।
पोटाश क्यों है खास?
- मुख्यतः कृषि क्षेत्र में उर्वरक के रूप में इस्तेमाल।
- रसायन, पेट्रो केमिकल, कांच और अन्य उद्योगों में उपयोग।
- भारत में 99% पोटाश आयात किया जाता है।
- दुनिया में कनाडा, रूस, बेलारूस और चीन इसके बड़े उत्पादक हैं।
पंजाब के लिए संभावित फायदे:
अगर तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव रहती है, तो पोटाश का खनन शुरू होगा, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही, अन्य जिलों में भी खनिज खोज का दायरा बढ़ेगा।
