हरियाणा चुनाव: AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर संकट, सीट शेयरिंग को लेकर तकरार
हरियाणा में AAP-कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर, आप 50 सीटों पर लड़ने को तैयार
हरियाणा : हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन पर सहमति बनती नहीं दिख रही। आप ने 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है, और रविवार को पहली उम्मीदवार लिस्ट जारी हो सकती है।
मुख्य बातें:
- सीटों का विवाद: आप ने 10 सीटों की मांग की, कांग्रेस केवल 7 देने को तैयार।
- आप की तैयारी: सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में से एक सीट पर दावा, 50 सीटों पर चुनाव की तैयारी।
- राहुल गांधी का संकेत: आप के साथ गठबंधन की रुचि जताई, मगर सहमति पर अड़चन बरकरार।
- संजय सिंह का बयान: भाजपा को हराने के लिए विपक्षी एकता जरूरी।
