हरियाणा चुनाव: बसपा सुप्रीमो मायावती की धमाकेदार एंट्री, चार बड़ी रैलियों से भरेंगी चुनावी हुंकार दलित वोटर्स को साधने के लिए बीएसपी-इनेलो की संयुक्त रणनीति, हरियाणा में सत्ता वापसी का सपना

0
Screenshot (20)

जींद: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में अब बसपा सुप्रीमो मायावती की एंट्री हो चुकी है। बीएसपी-इनेलो गठबंधन के समर्थन में मायावती हरियाणा में चार विशाल चुनावी सभाएं करेंगी। ये सभाएं जींद, फरीदाबाद, असंध और यमुनानगर में आयोजित होंगी।

मायावती के चुनावी कार्यक्रम

  • 26 सितंबर: जींद के उचाना कलां
  • 27 सितंबर: फरीदाबाद के पृथला
  • 30 सितंबर: असंध
  • 1 अक्टूबर: यमुनानगर

मायावती की इन सभाओं का मकसद हरियाणा के बड़े दलित वोट बैंक को साधना और बीएसपी-इनेलो गठबंधन को मजबूत करना है।

गठबंधन की रणनीति

इनेलो, जो पिछले 20 वर्षों से हरियाणा की सत्ता से बाहर है, अब बसपा के साथ मिलकर दलित वोटर्स को लुभाने की रणनीति अपना रही है। कभी पूर्ण बहुमत से सरकार चलाने वाली इनेलो का वर्तमान में केवल एक विधायक है। बसपा के साथ गठबंधन कर इनेलो ने अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *