ओपनियन पोल: एमपी में घटेंगी बीजेपी की सीटें, मायावती को तिगुना फायदा!
मध्य प्रदेश में इस साल होने जा रहे चुनाव में बीजेपी को सीटों के मामले में झटका लग सकता है। लेकिन पार्टी के लिए संतोष की बात ये हैं कि बीजेपी राज्य में चौथी बार सरकार बना सकती है। ये दावे टाइम्स नाउ के एक ओपिनियन पोल में किया गया है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले 12 सीटें कम मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल डाटा के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 153 सीटें मिल सकती है। मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं। इस लिहाज से यहां सरकार बनाने के लिए 116 सीटें चाहिए। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य में 165 सीटें जीती थीं। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को इस बार 7 सीटों को फायदा होगा। लेकिन पार्टी सरकार बनाने के जरूरी आंकड़े से काफी पीछे रहेगी। कांग्रेस 58 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। बता दें कि टाइम्स नाउ ने यह सर्वे 15 मार्च से 20 अप्रैल के बीच किया है। इस दौरान राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर 42 हजार 550 मतदाताओं से उनकी राय पूछी गई।
