गढ़वाल विविः डिग्री लेने से पूर्व करना होगा ये कोर्स पास

garhwal university

श्रीनगर। गढ़वाल केन्द्रीय विवि में स्नातक स्तर पर अब सामाजिक आधार पर अनुसांधनिक भागीदारी (कम्युनिटी वेस्ट पार्टिसिपेटरी रिसर्च) पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किया जाएगा। जिसके तहत स्नातक स्तर के छात्रों को डिग्री लेने से पूर्व वह कोर्स उत्तीर्ण करना जरूरी है। इसके लिए शीघ्र ही प्रथम क्रेडिट के लिए 35 से 40 छात्र-छात्राओं की टीम बनाई जाएगी।

गढ़वाल विवि के भौतिक विज्ञान के डा० आलोक सागर गौतम ने बताया कि विवि नए सत्र से स्नातक स्तर के छात्रों को सामाजिक आधार पर अनुसांधनिक भागीदारी के तहत टू क्रेडिट कोर्स शुरू कर रहा है। कोर्स छात्रों को स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने से पहले किसी भी सेमेस्टर में करना होगा जिसमें प्रथम क्रेडिट कोर्स ऑनलाइन होगा। दूसरा क्रेडिट कोर्स गांव में रह रहे ग्रामीणों के सहयोग के लिए किए गए शोध के आधार पर सम्पन्न होगा।

डा० गौतम ने बताया कि यूजीसी के नियमानुसार अनिवार्य रुप से दोनों कोर्स करने पर ही छात्र-छात्राओं को स्नातक की डिग्री मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि यूजीसी सीवीपीआर (कम्यूनिटी वेस्ड पार्टिसिपेटरी रिसर्च) पाठ्यक्रम के संचालन के लिए विवि से दो शिक्षकों का नाम भेजा गया था। इसमें उनका और वानिकी विभाग की डा० हिमशिखा गुंसाई का नाम प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया।