कुछ शर्तों के साथ भारत लौटना चाहता है दाऊद इब्राहीम

0
_650x_2018022813192408

वकील श्याम केसवानी ने मंगलवार को कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम भारत आने को तैयार है। दाऊद के वकील केसवानी ने कहा था कि दाऊद भारत आना चाहता है लेकिन उसकी शर्त यह है कि उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाए। केसवानी जो एक अवैध वसूली के केस में दाऊद के भाई इकबाल कासकर के लिए पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने ठाणे की कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

केसवानी ने बताया, दाऊद ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के माध्यम से कुछ साल पहले भी वापस आने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन भारत सरकार ने वापसी की शर्तों को स्वीकार नहीं किया।

गौरतलब है कि छह महीने पहले एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी कहा था कि दाऊद भारत आना चाहता है। ठाकरे ने दावा किया था कि दाऊद न सिर्फ भारत आने को बेताब है बल्कि समझौते के लिए उसकी मोदी सरकार से बात भी चल रही है। ठाकरे ने यह भी कहा था कि दाऊद बेहद बीमार है और अपनी आखिरी सांस भारत में लेना चाहता है।

दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और अलग-अलग शहरों में उसके चार से पांच घर हैं। यह खुलासा दाऊद के भाई इकबाल कासकर ने पिछले साल पुलिस को दिए बयान में किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *