प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य हैं नरेंद्र मोदी’- सिद्धारमैया

0
bfdc9e4d908e8b724be5920f1962620e

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि, ‘पीएम मोदी एक प्रधानमंत्री की तरह नहीं बोलते हैं। राज्य और देश से जुड़े कई मुद्दे हैं, लेकिन वह उन पर कुछ नहीं बोल रहे। वह राजनीति से प्रभावित और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। वह प्रधान मंत्री के रूप में अयोग्य हैं।’

यही नहीं सिद्धारमैया ने पीएम मोदी के कमीशन वाले बयान पर ट्विटर पर लिखा कि, डियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चूंकि आप कमीशन के बारे में बात करने के शौकीन हैं तो मैं आपसे पूछता हूं कि आपने आम लोगों को अपना पैसे बैंकों में जमा कराने के लिए लाइनों में लगा दिया। इसके बाद नीरव मोदी लोगों का 12 हजार करोड़ लेकर देश से भाग गया, यह लोगों के पैसे का कितना पर्सेंट है?

 आपको बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने मैसूर में एक रैली को संबोधित किया था। जहां पर पीएम मोदी ने अपने अंदाज में लोगों से पूछा था कि, ‘आपको कैसी सरकार चाहिए? एक कमीशन वाली सरकार या मिशन वाली सरकार? ऐसी सरकार जो काम करने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन मांगती है या वो सरकार जो विकास का मिशन लेकर काम करती है। उनके नेताओं और मंत्रियों तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े लोगों के खिलाफ हर रोज नए घोटाले और नए भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की यह प्रतिक्रिया पीएम मोदी के कल के बयान के रुप में देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *