उत्तराखंड में सभी 70 विधायकों को विधायक निधि योजना के तहत बढ़ाई गई एक करोड़ रुपये की रकम जारी

0
Seal_of_Uttarakhand.svg

उत्तराखंड में सभी 70 विधायकों को विधायक निधि योजना के तहत बढ़ाई गई एक करोड़ रुपये की रकम जारी कर दी गई है। ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से ये रकम सभी जिलों में भेज दी गई है। इस साल हर विधायक को योजना के तहत 3 करोड़ 75 लाख रुपए की धनराशि मिलनी है।

अगर विधायक वित्त वर्ष के दौरान मिलने वाली रकम को खर्च नहीं कर पाता है, तो अब से विधायक निधि की रकम लैप्स नहीं होगी। उसका इस्तेमाल विधायक द्वारा अगले वित्त वर्ष में किया जा सकेगा।

विधायक निधि का पूरा पैसा भले ही विधायकों को दे दिया गया हो, लेकिन अब भी कई विधायक ऐसे हैं। जो विधायक निधि का बड़ा हिस्सा खर्च नहीं कर पाते हैं।

विधायक निधि के प्रयोग आए बदलाव के बाद ज्यादात्तर विधायक अपनी निधि चुनावों से ठीक पहले ही खर्च करेंगे, ताकि जनता को वे अपनी ज्यादा से ज्यादा उपलब्धियां गिना पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *