आज 494 ट्रेन कैंसिल, घर से निकलने से पहले यहां कर लें चेक

indiantrain4-4

इन दिनों उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है। रात के समय में कोहरा इतना घना हो जाता है कि कई बार ट्रेनों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। बदले मौसम के कारण ट्रेन आवाजाही काफी प्रभावित हो रही है।

NTES यानी नेशनल ट्रेन इन्क्वॉयरी सिस्टम पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक 24 जनवरी को अब तक 494 ट्रेन कैंसिल की जा चुकी हैं। 9 ट्रेन री-शेड्यूल की गई हैं, जबकि 10 ट्रेन के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

आज रद्द की गई अधिकांश ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में चलने वाली हैं। ऐसे में अगर आप आज कहीं ट्रेन से यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो ट्रेन कैंसिल भी है इसका पता जरूर लगाएं।

ये समाचार भी पढ़ें :