नोटों का रंग बदलने से खत्म नहीं होगा भ्रष्टाचार- अखिलेश यादव

0
akhilesh-yadav

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज प्रधानमंत्री मोदी से संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की रैली में हिस्सा लिया और केंद्र के साथ-साथ यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने झूठे सपने दिखाकर देश की जनता को छलने का काम किया है। नोटबंदी या नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म होने वाला नहीं है।
गंगा की सफाई के नाम पर भी मोदी सरकार ने धोखा ही दिया है। उन्होंने सवाल किया कि जब केंद्र में साढ़े तीन साल और यूपी में 10 महीने से भाजपा की सरकार है, तब भी भ्रष्टाचार क्यों नहीं रुक रहा और आखिर देश का 70 फीसदी धन एक प्रतिशत लोगों के पास कैसे पहुंच गया?

15 लाख रुपए का जुमला

अखिलेश ने कहा कि जुमला ही कहना है तो वे (भाजपा) 15 लाख दे रहे हैं और हम चुनाव जीतने पर 30 लाख देंगे लेकिन हमसे हिसाब कोई मत मांगना क्योंकि जब 15 का वादा पूरा नहीं हुआ तो 30 का क्या पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *