उत्तराखंड:प्रदेश में सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में एक जैसी होगी ड्रेस

0
dhan-singh-rawat-123

देहरादून में सोमवार को सभी विश्व विद्यालयों के वाइस चांसलर की मौजूदगी में कॉन्वोकेशन की ड्रेस की प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इस दौरान सात में से तीन फाइनल ड्रेस का चयन कर लिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बतया कि कुछ समय पहले एक निजी विश्वविद्यालय के समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक दिखाने वाली विश्व विद्यालयों की कॉन्वोकेशन ड्रेस तैयार करने पर चर्चा की थी।

इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्रालय ने लंबी कसरत के बाद कुछ कॉन्वोकेशन ड्रैस तैयार कर ली हैं। इन ड्रेस को सोमवार को सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के वीसी और स्वयं मंत्री धन सिंह रावत आज ड्रेस फाइनल करेंगे।

वीसी और उच्च शिक्षा मंत्री के सलेक्शन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री अंतिम ही स्वीकृति प्रदान करेंगे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने दावा किया कि मार्च तक कोनवोकेशन की ड्रेस पूरी तरह से तैयार कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *