मृत चंदन गुप्ता के पिता को जान से मारने और रंजिश के बुरे अंजाम होने की धमकी

0
chandan-gupta1_280118-024009

कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन तिंरगा यात्रा के दौरान शुरू हुए उपद्रव और दंगे में मृत चंदन गुप्ता के पिता को अज्ञात बाइक सवार लोगों की ओर से जान से मारने और रंजिश के बुरे अंजाम होने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस में तहरीर दी गई है, जिसकी जांच चल रही है।

चंदन के पिता सुशील गुप्ता निवासी गली शिवालय साहब वाला पेंच ने शहर कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी है।जिसमें बताया गया है कि गुरुवार की शाम बाइक सवार युवक घर के बाहर आकर रुके और जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।धमकी देने वाले लोग कहकर गये हैं कि रंजिश का अंजाम बुरा होगा। चंदन के पिता की तहरीर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *