अखिलेश यादव के करीबी और ACE ग्रुप के प्रमोटर अजय चौधरी के ठिकानों पर IT रेड, दिल्ली से लेकर आगरा तक छापेमारी

Ajay-Chaudhary-ACE
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर छापामारी की है. आयकर की टीम ने मंगलवार सुबह से ही अजय चौधरी के ACE ग्रुप के नोएडा, दिल्ली, आगरा आदि ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी जारी की.

बागपत में भी खेकड़ा के महरमपुर गांव में भी सुबह से ही आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. यहां अजय चौधरी का फॉर्म हाउस है. इनकम टैक्स सूत्रों के मुताबिक नोएडा, आगरा में ACE ग्रुप के मालिक के घर-दफ्तर के अलावा अजय चौधरी के करीबी कुछ कारोबारियों के यहां भी छापेमारी जारी है. जिंसमे कुछ एक्सपोर्टर्स है, कुछ अलग-अलग व्यापारी है, उन सभी के दफ्तरों पर छापेमारी चल रही है.

अजय चौधरी ACE ग्रुप की कंपनियों के प्रमोटर हैं. उन्हें बिजनेस जगत में संजू नागर के नाम से भी जाना जाता है.