सोमवार शाम को होगी सचिवालय में कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों में लग सकती है मुहर
देहरादून। सोमवार शाम को धामी कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। कैबिनेट में कई अहम मुद्दों पर मुहर लगने की संभावना है। अभी हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड को रद्द करने का ऐलान किया था। जिसपर आज की कैबिनेट में मुहर लगने की संभावना है।
इसके अलावा नजूल भूमि से सम्बन्धित प्रस्ताव को भी कैबिनेट में लाये जाने के कायस लगाये जारहे हैं। कर्मचारियों को 3 फ़ीसदी डीए का लाभ देने, साधन सचिवों के नियमावली संबंधी प्रस्ताव समेत तमाम अन्य विभागों के संशोधन नियमावली का प्रस्ताव कैबिनेट के सम्मुख आ सकता है।
9-10 दिसंबर को उत्तराखण्ड विधानसभा का शीतकालीन सत्र होने जा रहे हैं। इसके देखते हुए इस कैबिनेट मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है।
